25/04/2010 को पूर्वी दिल्ली की साहित्यिक – सांस्कृतिक संस्था “संस्कार” द्वारा 32,स्वास्थ्य विहार में “अनुभव –आनन्द” उत्सव मनाया गया। स्वागत के पश्चात संस्कार अध्यक्षा डॉ. हेम भटनागर ने दिवंगत लेखिका व प्रख्यात रंगकर्मी डॉ. रेखा जैन को भाव भीनी श्रद्धांजली अर्पित की।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि बाल लेखिका श्रीमती इन्दिरा बागची ने इन्दिरापुरम गाजियाबाद की कवयित्री मीना जैन द्वारा रचित पुस्तक “बोल! चिड़िया बोल!” ( बाल कविता संग्रह ) का लोकार्पण किया ।पुस्तक को बालोपयोगी बताते हुए उन्होंने कविताओं की भूरि- भूरि प्रशंसा की।
द्वितीय सत्र में “उड़ि मति रे काला रे कागरा” विषय पर सदस्यों ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। धन्यवाद ज्ञापन मधुलिका अग्रवाल द्वारा किया गया।

2 comments:
बहुत अच्छे.
यह पुस्तक, पुस्तक विक्रेताओं के पास कब उपलब्ध होगी?
पुस्तक लाम्बा बुक डिपो ,विकास मार्ग ,लक्ष्मीनगर नई दिल्ली में उपलब्ध है।
Post a Comment