संस्कार ने मनाया हिन्दी सप्ताह
19 सितम्बर 2010 को पूर्वी दिल्ली की साहित्यिक–सांस्कृतिक संस्था द्वारा हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ “असतो मा सदगमय” के उदघोष से हुआ। “ वर्षा की एक बूँद” विषय पर वक्ताओं ने काव्य अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेम भटनागर ने व संचालन रिया शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि प्रख्यात लेखक श्री दिनेश मिश्र जी ने वर्ष 2010-2011 के लिये संगच्छध्वं हिन्दी सम्मान श्री धर्म प्रकाश जैन को प्रदान किया। मंगल अक्षत पुरस्कार श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव को दिया गया । हिन्दी की पुस्तकों की प्रदर्शनी 18 चित्र विहार में सप्ताह भर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये संस्कार के योगदान की सराहना की।
मीना जैन

1 comment:
संस्कार ने निरंतर ही हिन्दी साहित्य और संस्कृति को अपनी भिन्न भिन्न गतिविधियों के द्वारा ज्योतिर्मय किया है. इससे जुडने का मुझे गर्व है. इसी प्रबुद्ध ज्योत से प्रेरित हो बडौदा में भी एक नन्ही सी लौ दीप्त हुई है, जो कि हिन्दी काव्य और कथा के द्वारा इस ज्योत की भांति ही दीप्ती फैलायेगी...
Post a Comment