Friday, June 3, 2011

क्योंकि हम चाँद का चेहरा राबोटिक बना रहे हैं

क्योंकि हम चाँद का चेहरा राबोटिक बना रहे हैं


धर्म प्रकाश जैन

आज इन्दिरापुरम डूबा हुआ है धूल के उड़ते हुये बादलों से क्योंकि निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है पत्तियों के प्रतिदिन गर्त्त झाड़ने के बावजूद
पर्त्त दर पर्त्त जमती जाती है
सूख रहीं हैं
टूट कर गिर रहीं हैं
पक्षियों ने बहुत दिनों से यहाँ विचरण करना बन्द कर दिया है
लोग यहाँ टहलते नहीं हैं और औरतें घर से बाहर सड़क पर नहीं निकलती धूल प्रदूषण की पराकाष्टा मे जी रहा है इन्दिरापुरम
निर्माण कार्य रत
श्रमजीवियों के बच्चे खाँस –खाँस कर बेहाल हैं हर घर श्वांस कष्ट से ग्रसित हैं
उत्खनक यंत्रॉं पर प्राधिकारी वर्ग बैठा है
और निर्माण कार्य में लगी कम्पनियों में होड़ लगी है कुल बिक्री बढ़ाने में कौन कितना आगे बढ़ता है
सरकारी निर्गम के पहले
कौन कितना लाभ कमा पाता है
“परंतु निर्माण के भी नियम होते हैं आई एस ओ 14000 को ही बड़ी परियोजनाओं की
मान्यता प्राप्त हो
पर्यावरण प्रबन्ध पद्धति अपनाकर
प्रदूषण नियंत्रण कर
मनुष्य का स्वास्थ्य प्रथम प्राथमिकता बनाकर कार्य हो ”
परंतु ये नैतिक नियमों की बातें हैं सरकारी आदेश अल्प हैं
लोग आदतन चुप हैं लोग धीमे स्वर में कभी कुड़बुड़ाते भी हैं और पूँछते हैं क्या निर्माण कार्य ऐसे ही होते हैं ?
निर्माण कम्पनियाँ कहती है
“देश के नियंत्रण प्रदूषण नियम हम नहीं मानते
क्योंकि हम चाँद का चेहरा राबोटिक बना रहे हैं।“

No comments: